Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरहौसलाबुलन्द लूटेराे ने पुलिस अधीक्षक आवास के समीप इलाहाबाद बैंक (इंडियन बैंक)...

हौसलाबुलन्द लूटेराे ने पुलिस अधीक्षक आवास के समीप इलाहाबाद बैंक (इंडियन बैंक) चंदौली में सेधमारी कर लाखों की लूट को दिया अंनजाम

हौसलाबुलन्द  चोरों ने पुलिस अधीक्षक आवास के समीप इलाहाबाद बैंक (इंडियन बैंक) चंदौली में की लाखों की लूट

चंदौली – हौसलाबुलन्द  चोरों ने रविवार की रात जिला मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक आवास के समीप इलाहाबाद बैंक (इंडियन बैंक) चंदौली में सेधमारी कर लाखों की लूट को अंनजाम दिया हैं। लाखो की लूट को लेकर क्षेत्र के वहीं नगर क्षेत्र के व्यापारी व आम नागरिक डरे और सहमे हुए हैं।

फ़ोटो- घटना के बाद घटना स्थल पर पूछताछ करते पुलिस कर्मी

जानकारी के अनुसार रविवार की रात जिला मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक आवास के समीप इलाहाबाद बैंक (इंडियन बैंक) चंदौली में सेधमारी कर बैंक शाखा भवन से हौसलाबुलन्द लूटेरो ने करोड़ों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी सोमवार को हुई जब बैंक कर्मी बैंक शाखा पहुंचे ही बैंक के अन्दर को दृश्य देखकर उनके पैर तले जमीन खिसकती नजर आयी।

बैंक में लूट की खबर मिलमे ही हरकत में आई पुलिस की टीमें जांच में जुटी है। पता चला है कि चोरों ने पहले कैश लॉकर को तोड़ने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे। इस लाकर में 44 लाख रुपये नकद थे। इसके बाद चोरों ने बैंक के 39 लॉकर को तोड़कर उसमें रखे गहने व नकदी आदि उड़ा दिए।

ये सभी लॉकर निजी लोगों को एलाट थे। जांच-पड़ताल और चोरों तक पहुंचने के लिए पुलिस महकमे की ओर से डाग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया। फिलहाल इस चोरी की घटना से जहां बैंक कर्मियों व बैंक के लाकर धारकों में हड़कंप की स्थिति है वहीं नगर क्षेत्र के व्यापारी व आम नागरिक डरे और सहमे हुए हैं।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !