ताड़ीघाट बारा मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार पिकअप ने मोटरसाइकिल चालक को मारी टक्कर मौके पर मौत‚ चालक पिकप समेत गिरफ्तार
सेवराई– गहमर थाना क्षेत्र के देवकली गांव के पास ताड़ीघाट बारा मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार पिकअप ने मोटरसाइकिल चालक को मारी टक्कर के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गयी।

अनुसार सेवराई तहसील क्षेत्र के देवकली गांव निवासी नगेंद्र राय उर्फ मुकेश (26) पुत्र शैलेंद्र राय मोटरसाइकिल से भदौरा आ रहा था यह भी गांव से बाहर निकला ही था कि सम्राट अशोक द्वार से पहले सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने इसे टक्कर मार दी। घटना में मोटरसाइकिल चालक नगेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि घटना के बाद पिकअप चालक मय पिकअप सहित भाग गया।

आसपास मौजूद लोगों द्वारा घटना की जानकारी सेवराई चौकी पुलिस को दी गई। पुलिस ने वायरलेस के जरिए दी गई सूचना के बाद भाग रहे पिकअप को चालक सहित गहमर में पकड़ लिया गया।सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सेवराई चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
इस बाबत सेवराई चौकी इंचार्ज अशोक कुमार तिवारी ने बताया कि पिकअप की टक्कर से मोटरसाइकिल चालक युवक की मौत हो गई है। भाग रहे पिकअप को गहमर में पकड़ लिया गया है। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

