Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरगहमर सेना के जवान के घर चोरों ने उड़ाई लाखों के सामान

गहमर सेना के जवान के घर चोरों ने उड़ाई लाखों के सामान

गहमर सेना के जवान के घर चोरों ने उड़ाई लाखों के सामान

गहमर – स्थानीय कोतवाली क्षेत्र स्थित गोविंद राय पट्टी मे भारतीय सेना जवान के घर चोरो ने उड़ाये लाखो के सामान बुद्धवार को पत्नी के घर आने बाद मालूम हुआ चोर की ख़बर। महिला ने कोतवली जाकर दी चोरी की लिखित शिकायत।

फ़ोटो- चोरी के बाद कमरे में बिखरा पड़ा घर समान

जानकारी अनुसार स्थानीय गांव के गोविन्दराय पट्टी निवासी विनय कुमार सिंह पुत्र स्व.प्रेम नारायण सिंह जो कि सेना में वर्तमान में जम्मू कश्मीर के कारगिल में तैनात हैं।उनकी पत्नी रानी देवी बच्चों की पढ़ाई लिखाई के लिए बनारस साथ रहती है तथा इनका अपने गांव अक्सर आना जाना लगा रहता था।

इस बाबत पत्नी रानी ने बताया कि पिछले लगभग एक महीने बाद वृहस्पतिवार की रात जब वे गांव पहुंचे तो मेन गेट पर तो ताला लगा हुआ था लेकिन मकान के दूसरे मंजिल के कमरे का ताला खुला मिला।अंदर का दृश्य देख उनके पैरों तले की जमीन खिसक गयी। पूरे कमरे में समान तीतर बितर फैला हुआ था तथा आलमारी को तोड़ दिया गया था।

जांच करने पर पता चला कि कुछ जेवर के साथ लाइसेंसी पिस्टल,दो मैग्जीन और बीस से बाइस जिंदा कारतूस भी गायब था पीड़ित ने बताया कि चोरी मेन दरवाजे से नहीं बल्कि छत के रास्ते से लग रही है।

इस संबंध में स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना पीड़ित द्वारा दी गई। लेकिन पीड़ित का आरोप है कि मौके पर पुलिस भी आयी और जांच की पुनः दूसरे दिन भी पुलिस आयी बुधवार की रात गहमर कोतवाल भी मौके पर पहुंच निरीक्षण किए लेकिन हमारा मुकदमा पंजीकृत नहीं किया जा रहा है।

इस संबंध में कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच उपरांत जो भी विधिक कार्रवाई होगी किया जाएगा।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !