नगर के हरपुर नहर पुलिया के पास 18 वर्षीय युवक की हत्या
ज़मानिया/ गाजीपुर- नगर स्थित हरपुर नहर के पास बृहस्पतिवार को 18 वर्षीय युवक गाला रेतकर हत्या सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस मामले में जुटी गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार संजीत उर्फ लालू यादव उम्र 18 वर्ष पुत्र दरोगा यादव की बृहस्पतिवार को सायंकाल 7 बजे के करीब हरपुर नहर पुलिया के पास हत्या कर दी गयी। हत्या की ख़बर पूरे क्षेत्र में आग तरह फैल गयी। युवक की हत्या की सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुँचे क्षेत्राधिकारी हितेन्द्र कृष्ण व पुलिस बल ने शव को कब्जे में हत्यारे की तलाश में जुट गयी।
बताया जा रहा है कि संजीत उर्फ लालू यादव परिवार में सबसे छोटा था कक्षा 12 में पढ़ाई कर रहा था। उसकी गांव में किसी से किसी प्रकार की रंजिश भी नही थी। हत्या से परिजनो का रोरोकर बुरा हाल है।

