जिला कृषि अधिकारी गाजीपुर और तहसीलदार ज़ामानिया द्वारा कालाबाजारी में खाद की दुकान पर किया कानूनी कार्यवाही।
जमानियां / गाजीपुर- किसानों खेती के लिए खाद की किल्लत और परेशानियों की खबरों सुर्खियों में समाचार पत्रों में प्रकाशित हो रही थी। और साथ ही सरकारी सोसाइटीयो पर मानक के अनुसार किसानों को खाद देने की प्रक्रिया ने किसानों की मुश्किलों को और बढ़ावा दे रही थी

किसान थकहार कर प्राइवेट दुकानों से खाद लेना पड़ता था जहाँ उनसे मनमाने ढंग से रुपये लिए जाते थे। खाद बिक्री में अनियमितता व कालाबाजारी की शिकायत पर भैदपुर स्थित एक खाद की दुकान को तहसीलदार लाल जी विश्वकर्मा व जिला कृषि अधिकारी ने जांच के बाद मंगलवार को सीज कर दिया।
तहसीलदार लाल जी विश्वकर्मा ने बताया कि भैदपुर स्थित प्रदीप खाद भंडार के दुकानदार के खिलाफ लगातार शिकायत मिल रही थी। मंगलवार को टीम के साथ वहां पहुँच कर जांच पड़ताल की गई। इस दौरान संबंधित दुकानदार द्वारा मौके पर खाद बिक्री से संबंधित कोई भी मेंटेन रजिस्टर नहीं दिखाया गया और ना ही खरीद बिक्री की कोई तथ्यात्मक जानकारी दी गई।
जिसपर संबंधित दुकानदार के ई पॉस मशीन को जांच के लिए कब्जे में ले लिया गया। और मौजूद खाद के स्टॉक सहित दुकान को सीज कर दिया गया।

