पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार आचार संहिता का अनुपालन न करने व क्षेत्र मे पार्टी का पार्टी का झंण्डा लगाकर चलने पर कोतवाली प्रभारी दिशा निर्देशन पर चार लोगो के खिलाफ कार्यवाही करते हुए स्कार्पियो किया सीज।
जमानिया ⁄ गाजीपुर– पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार शनिवार को जमानियां ब्लाक तिराहे पर वाहन परीक्षण के दौरान आचार संहिता के नियमों का पालन न करने और अपनी स्कार्पीयो पर पार्टी का झंण्डा लगाकर चलने को लेकर कोतवाली प्रभारी जमानियां द्वारा के निर्देश पर चार लोगो खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वाहन को सीज कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्राधिकारी और कोतवाली प्रभारी के दिशा निर्देशन पर शनिवार को जमानियां ब्लाक तिराहे पर उपनिरीक्षक कृपेन्द्र प्रताप सिंह‚ मयहमराही आरक्षी राकेश कुमार ‚सुभाष यादव द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान वाहन संख्या – DL 7CM 2439 को वाहन परीक्षण के दौरान आचार संहिता के नियमों का पालन न करने और अपनी स्कार्पीयो पर पार्टी का झंण्डा लगाकर चलने को लेकर वाहन उपरोक्त को अर्न्तगत धारा 207 एवमी एक्ट सीज कर कोतवाली मे गिरफ्तार एन०सी०आर०नं० 02⁄2022 धारा 171 च 188 एक्ट के अर्न्तगत वरुन पाण्डेय ‚गंगासागर पुत्र रामजीत निवासी ग्राम देवढ़ी ‚अनुराग पाण्डेय पुत्र शिवशंकर पाण्डेय निवासी ग्राम देवढ़ी व चार अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वाहन को सीज कर दिया गया ।
जिस दौरान कोतवाली प्रभारी सम्पर्णानन्द राय‚ उपनिरीक्षक कृपेन्द्र प्रताप सिंह‚ मयहमराही आरक्षी राकेश कुमार ‚सुभाष यादव आदि लोग मौजूद रहें

