1 किग्रा0 250 ग्राम गांजा के संग अभियुक्त गिरफ्तार संगत धाराओं में भेजा गया जेल।
जमानिया / गाजीपुर- श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय गाजीपुर के कुशल निर्देशो पर जनपद में अपराध को रोकने हेतु अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान शुक्रवार को उपनिरीक्षक गजेन्द्र नाथ मिश्र मय हमराह कानि0 अंकित कुमार, को मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना पर खिजिरपुर अलीनगर गांव की तरफ नहर पुलिया के पास एक संदिग्ध व्यक्ति एक सफेद झोले में एक किलो 250 ग्राम नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार कर संगत धाराओं में जेल भेज दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र स्थित खिजिरपुर अलीनगर गांव की तरफ नहर पुलिया के पास पहुँचे पूर्व स्थित मार्ग पर एक व्यक्ति को स्थानीय पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर कोतवाली लाया गया। गिरफ्तार अभ्युक्त से पूछताछ किये जाने पर अपना नाम सुरेन्द्र राम पुत्र बुद्धिराम निवासी खिजिरपुर अलीनगर थाना जमानिया गाजीपुर बताया।
जहाँ जिसकी जामा तलाशी से कुल 1250 ग्रा0 नाजायज गांजा बरामद हुआ । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 18/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्टपंजीकृत किया गया गिरफ्तार अभियुक्त सुरेन्द्र राम उपरोक्त को न्यायालय के समक्ष पेश करने हुते रवाना किया गया।
इस बाबत पूछे जाने पर कोतवाली प्रभारी सम्पूर्णानंद राय ने बताया कि क्षेत्र स्थित खिजिरपुर अलीनगर गांव की तरफ नहर पुलिया के पास से सुरेन्द्र राम पुत्र बुद्धिराम निवासी खिजिरपुर अलीनगर थाना जमानिया गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया है जिसके खिलाफ मु0अ0सं0 18/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तार करने वाले टीम का नाम – प्रभारी निरीक्षक श्री सम्पूर्णानन्द राय ,उ0नि0 गजेन्द्रनाथ मिश्रा, का0 अंकित कुमार थाना जमानियाँ जनपद गाजीपुर ।

