Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरभारत वर्ष में पर्व और त्यौहारों का व्यक्ति के जीवन में विशेष...

भारत वर्ष में पर्व और त्यौहारों का व्यक्ति के जीवन में विशेष महत्व और मान्यतायेंः– मकर संक्रांति

भारत वर्ष में पर्व और त्यौहारों का व्यक्ति के जीवन में प्रत्येक त्यौहारो का विशेष महत्व –ः मकर संक्रांति

 भारत वर्ष में पर्व और त्यौहारों का व्यक्ति के जीवन में प्रत्येक त्यौहारो को एक अपना विशेष महत्व होता हैं। भारत वर्ष में पर्व और त्यौहारों कहीं ना कहीं हमारी पुरातन सभ्यताओं और संस्कृतियों से जुड़ी हुई हैं। यह हमारी पुरातन सभ्यता और संस्कृति हमें आपस में जोड़े हुए हैं

फ़ोटो- मकर संक्रांति के शुभ्अवसर पर जमानियां गंगा घाट पर स्नान करते श्रद्धालुगण

मकर संक्रांति का महत्वः– सूर्य जब धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करते हैं यह काल देवताओं की मध्यरात्रि मानी जाती है। इस दिन से देवता अपने दिन की ओर उन्मुख होने लगते हैं। धार्मिक शास्त्रीयष्टि से इस काल को देखें तो भगवान सूर्य जब धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करते है।

तो इसे मकर संक्रांति कहते हैं।  धार्मिक शास्त्रीयष्टि से इस काल को देखें तो इसमें स्नान दान का विशेष महत्व है। संक्रांति काल में गंगा सहित अन्य नदियों में स्नान करने और श्रद्धानुसार जरूरतमंद लोगों को अन्न, वस्त्र का दान करने से मनुष्य को अनंत गुणित फल प्राप्त होता है। गुड़ का दान विशेष फलदाई माना जाता है।

पुण्य काल में स्नान-दान करने से मनुष्य कई जन्मों तक निरोगी रहता है। मकर संक्रांति के दिन भगवान शिव का घृत से अभिषेक करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। स्वर्ण और तिल से भरे पात्र का दान करने से अक्षय फल प्राप्त होता है। प्रो. विनय कुमार पांडेय के अनुसार इस वर्ष सूर्य मकर राशि में 14 जनवरी (शुक्रवार) को रात्रि 8:49 बजे प्रवेश कर रहे हैं। धर्मसिंधु के अनुसार

यद्यस्तमयवेलायां मकरं याति भास्कर:।

प्रदोष वार्धरात्रे वा स्नानं दानं परेहनि।

इस वचन के अनुसार सूर्यास्त के बाद यदि सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं तब संक्रांति होने पर पुण्यकाल अगले दिन मान्य होता है। इस कारण 15 जनवरी (शनिवार) को मकर संक्रांति मनाई जाएगी। संक्रांति का पुण्यकाल 15 जनवरी को प्रात: काल से दोपहर 12:49 तक रहेगा। इस बार मकर संक्रांति पर विशेष युति बन रही है, जो विभिन्न राशियों के जातकों को प्रभावित करेगी। सूर्य-शनि की युति का दुर्लभ संयोग 29 वर्ष बाद बन रहा है। इसी दिन ब्रह्म और आनंदादि योग भी बन रहा है।

शास्त्रों में ब्रह्म योग को शांति का प्रतीक माना जाता है। वहीं आनंदादि योग मनुष्य की असुविधाओं को दूर करता है। मकर संक्रांति के समय रोहिणी और मृगशिरा नक्षत्र का योग है। संक्रांति के समय ब्रह्म योग और बालव करण है। यह संक्रांति चंद्रमा के वृषभ राशि में घटित हो रही है। इस दिन मित्र नामक महाऔदायिक योग भी लग रहा है। मेदिनीय संहिता के अनुसार यदि मेष, वृषभ, कर्क, मकर और मीन राशि में संक्रांतियां होती हैं तो वे सुखदायी होती हैं।

इस वर्ष मकर संक्रांति वृषभ राशि में घटित होने से सुखदायक रहेगी। फलप्रदीप में कहा गया है कि यदि संक्रांति बैठे अवस्था में प्रवेश करती है तो धन-धान्य की वृद्धि, आरोग्यता की प्राप्ति होती है। संक्रांति का प्रवेश रात में हो रहा है इसलिए उत्तम माहौल रहेगा। मृगशिरा नक्षत्र में होने से मंदाकिनी संज्ञा रहेगी। शनिवार दिन होने से यह संक्रांति सुख प्रदान करने वाली होगी।

इस वचन के अनुसार सूर्यास्त के बाद यदि सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं तब संक्रांति होने पर पुण्यकाल अगले दिन मान्य होता है। इस कारण 15 जनवरी (शनिवार) को मकर संक्रांति मनाई जाएगी। संक्रांति का पुण्यकाल 15 जनवरी को प्रात: काल से दोपहर 12:49 तक रहेगा। इस बार मकर संक्रांति पर विशेष युति बन रही है।

जो विभिन्न राशियों के जातकों को प्रभावित करेगी। सूर्य-शनि की युति का दुर्लभ संयोग 29 वर्ष बाद बन रहा है। इसी दिन ब्रह्म और आनंदादि योग भी बन रहा है। शास्त्रों में ब्रह्म योग को शांति का प्रतीक माना जाता है। वहीं आनंदादि योग मनुष्य की असुविधाओं को दूर करता है। मकर संक्रांति के समय रोहिणी और मृगशिरा नक्षत्र का योग है। संक्रांति के समय ब्रह्म योग और बालव करण है। यह संक्रांति चंद्रमा के वृषभ राशि में घटित हो रही है। इस दिन मित्र नामक महाऔदायिक योग भी लग रहा है

मेदिनीय संहिता के अनुसार यदि मेष, वृषभ, कर्क, मकर और मीन राशि में संक्रांतियां होती हैं तो वे सुखदायी होती हैं। इस वर्ष मकर संक्रांति वृषभ राशि में घटित होने से सुखदायक रहेगी। फलप्रदीप में कहा गया है कि यदि संक्रांति बैठे अवस्था में प्रवेश करती है तो धन-धान्य की वृद्धि, आरोग्यता की प्राप्ति होती है। संक्रांति का प्रवेश रात में हो रहा है इसलिए उत्तम माहौल रहेगा। मृगशिरा नक्षत्र में होने से मंदाकिनी संज्ञा रहेगी। शनिवार दिन होने से यह संक्रांति सुख प्रदान करने वाली होगी।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !