आगामी विधानसभा चुनाव और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशील और अति संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण –ः
जमानिया ⁄ गाजीपुर– पुलिस अधीक्षक आगामी विधानसभा चुनाव और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर शनिवार को क्षेत्र स्थित संवेदनशील और अति संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया।

जिस दौरान पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने जमानिया कोतवाली अंतर्गत यूपी-बिहार बार्डर ककरैत, गायघाट ,कर्महरी, देवैथा, बड़ौरा , बॉर्डर का निरीक्षण किया जिस दौरान उन्होने कोतवाली प्रभारी जमानियां को निर्देशित करते हुए कहाँ कि विधानसभा चुनाव और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर क्षेत्र स्थित संवेदनशील और अति संवेदनशील क्षेत्रों मे अपराधिक और क्षेत्र में किसी भी प्रकार अपराधिक घटानाओं को क्षेत्र में बढ़ावा देने वाले लोगो को खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही किया जाना है।
ताकि कोतवाली अंतर्गत यूपी-बिहार बार्डर ककरैत, गायघाट ,कर्महरी, देवैथा, बड़ौरा , बॉर्डर सीमा के दोनों तरफ अवैध गतिविधियां रोकने जा सके साथ ही अवैध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ कार्रवाई का निर्देश दिया। इस दौरान जमानिया कोतवाली प्रभारी संपूर्णानंद राय एवं जमानिया चौकी प्रभारी तरुण पांडे एवं अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

