Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरआगामी विधान सभा चुनाव और क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने को...

आगामी विधान सभा चुनाव और क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर उप जिलाधिकारी सदर और क्षेत्राधिकारी नगर सहित पैरामिलि‍ट्री फोर्स और पुलिस कर्मियों ने किया रुटमार्च

आगामी विधान सभा चुनाव और क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर उप जिलाधिकारी सदर और क्षेत्राधिकारी नगर सहित पैरामिलि‍ट्री फोर्स और पुलिस कर्मियों ने किया रुटमार्च –ः

गाजीपुर।– आगामी विधान सभा चुनाव और क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर उप जिलाधिकारी सदर की अध्यक्षता में शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी नगर सहित पैरामिलि‍ट्री फोर्स और पुलिस कर्मियों द्वारापैदल रुटमार्च कर आमजन को सुरक्षा का अहसास करायासाथ ही कोविड-19 गाइडलाइन के पालन को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। क्षेत्राधिकारी सिटी ओजस्‍वी चावला, थानाध्यक्ष करंंडा ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पैदल मार्च प्रारंभ किया। पैरामिलेट्री फोर्स व पुलिसकर्मी मेदनीपुर, मैनपुर, परमेठ, बड़सरा, के साथ संवेदनशील इलाकों में गए। आदर्श आचार संहिता एवं कोविड-19 की गाइडलाइन का पूर्णतया पालन करने, शांतिपूर्ण मतदान करने का संदेश दिया।

इसके साथ ही चुनाव में गड़बड़ी पैदा करने वालों व शांति व्यवस्था खराब करने वाले लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि आमजन बेफिक्र होकर मतदान करें। चप्पे-चप्पे पर पुलिस मौजूद रहेगी। पैरामिलिट्री फोर्स की मदद से हर पोलिंग बूथ पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। असामाजिक तत्वों को चुनावी प्रक्रिया के आसपास फटकने नहीं दिया जाएगा।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !