डॉ.शास्त्री होंगे महाविद्यालय के जनसूचना अधिकारी..प्रो.संजीव सिंह
जमानियां / गाजीपुर- स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो संजीव सिंह ने हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री को प्रबन्धक लछिराम सिंह यादव की संस्तुति पर महाविद्यालय का जनसूचना अधिकारी नियुक्त किया है।
प्रो सिंह ने बताया कि डॉ शास्त्री की यह नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष के लिए की गई है। डॉ0 शास्त्री इस कार्य दायित्व के अनुभवी हैं इसी के आधार पर यह दायित्व इस आशा से दिया गया है कि इसका निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करेंगे।
जनसूचना अधिकारी के नए दायित्व के लिए प्राचार्य प्रो.संजीव सिंह,पूर्व प्राचार्य एवं अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ.शरद कुमार, आई क्यू ए सी प्रभारी एवं रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ अरुण कुमार रोवर्स प्रभारी डॉ संजय कुमार सिंह चीफ प्राक्टर डॉ राकेश कुमार सिंह सहित सभी मित्र शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं व्यक्त की है।

