Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरशामली पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट से कई मजदूरों के उड़े चिथड़े

शामली पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट से कई मजदूरों के उड़े चिथड़े

पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट से कई मजदूरों के उड़े चिथड़े घटना कैसे हुई किसी को कोई जानकारी नहीं।

शामली :- बुटराड़ा गांव स्थित पटाखा फैक्टरी में सोमवार दोपहर को भीषण विस्फोट होने के कारण कई मजदूरों की मौत हो गयी है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर राहत-बचाव कार्य शुरू कराया।बताया जा रहा है कि विस्फोट पटाखा फैक्टरी में विस्फोट की आवाज इतना जबरदस्त था कि काम कर रहे कई मजदूरों के शरीर के चिथड़े उड़ गए। भीषण विस्फोट होने से आसपास का क्षेत्र भी दहल गया। लोग तुरंत मौके की ओर दौड़े और जानकारी ली। ग्रामीणों ने पुलिस को विस्फोट की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जानकारी ली। पुलिस के मुताबिक पटाखे बनाने के दौरान फैक्टरी में विस्फोट हुआ है।

हादसे में कई मजदूरों की जान गई है। हादसा कितना जबरदस्त था इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कई मजदूरों के शरीर के चिथड़े उड़कर दूर जाकर गिरे। जोरदार धमाके के साथ फैक्टरी का भवन क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कई मजदूरों के मारे जाने की आशंका है। बताया गया कि बुटराड़ा गांव निवासी रिजवान के पास फुलझड़ी बनाने का लाइसेंस है। इसी लाइसेंस की आड़ में वह अवैध रूप से अन्य पटाखे बनाने का काम करता था।

सोमवार दोपहर करीब 1:00 बजे उसकी फैक्टरी में कई मजदूर पटाखा बनाने में जुटे हुए थे। तभी अचानक भीषण विस्फोट हो गया। आसपास के इलाकों में भी विस्फोट की आवाज सुनाई दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो फैक्टरी में मलबा और पटाखे बिखरे पड़े थे। कई मजदूर घायल अवस्था में पड़े थे। जिन्हें अस्पताल भिजवाया गया। मरने वाले कितने हैं, अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

पुलिस के उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचने वाले हैं। पुलिस ने राहत बचाव कार्य शुरू करा दिया है। पुलिस ने मजदूरों के शव मलबे में दबे होने की आशंका जताई है, उनकी तलाश की जा रही है। हालांकि फैक्टरी में सुबह से कितने मजदूर कार्य कर रहे थे

इसके संबंध में भी पुलिस जानकारी कर रही है। विस्फोट इतना भीषण था कि धमाके से फैक्टरी के आसपास के क्षेत्र में स्थित मकानों में भी दरारें आ गईं। वहीं मृतकों के परिजनों को भी पुलिस ने सूचित कर दिया है। फैक्टरी में अचान विस्फोट की सूचना मिलते ही मजदूरों के परिजनों में कोहराम मच गया। वे मौके पर दौड़ पड़े।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !