Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरविवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पुलिस ने महिला का शव...

विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पुलिस ने महिला का शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पुलिस ने महिला का शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

ज़ामनिया / गाजीपुर- स्थानीय कोतवाली क्षेत्र स्थित लमुई गाँव मे रविवार की सायंकाल एक विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस प्रसाशन द्वारा लाश की कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ज़िला मुख्यालय भेज दिया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार ज़मानिया कोतवाली अंतर्गत लमुई चक्कबाँध निवासी सुलेखा देवी पुत्री शिवसागर का विवाह वर्ष जून वर्ष 2019 में मतसा निवासी संजय पुत्र रामशंकर यादव के यहाँ हुई थी।

लेकिन रविवार को रात्रि में सुलेखा देवी पत्नी संजय यादव का शव फाँसी के फंदे के सहारे कमरे में लटका मिला घटना की जानकारी ससुराल पक्ष के लोगों ने मायके वालों को दी वही अपनी पुत्री की मौत की सूचना मिलते ही मृतिका के पिता शिव सागर यादव पहुँच गये जहाँ उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

वही मृतिका के पिता शिव सागर यादव द्वारा आरोप लगाया गया है कि मेरी पुत्री को इन लोगो ने जान से मारा है और दहेज के लिए मेरी पुत्री को मारते पीटते रहते थे। जिसकी लिखित तहरीर  स्थानीय कोतवाली में दी प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस ने 6 लोगो के खिलाफ दहेज़ उत्पीड़न मामले में मुकदमा दर्ज कर मृतिका के पति संजय यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

इस बाबत पूछे जाने पर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घटना की लिखित तहरीर मिली है औऱ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कोई कार्यवाही की जायेगी।

 संवाददाता सन्तोष शर्मा की रिपोर्ट

 

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !