कोविड़ 19 से बचाव हेतु महाविद्यालय में लगेगा वैक्सीन,आधार कार्ड के साथ उपस्थित हों शिक्षार्थी…प्रो.संजीव सिंह
ज़मानिया / गाज़ीपुर- हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज़ामनिया में मिड टर्म परीक्षा के मध्य दिनांक 06.01.2022 को दिन बृहस्पतिवार को प्रातः 11.00 बजे से वैक्सीन की डोज उपजिलाधिकारी श्री भारत भार्गव के निर्देशानुसार लगायी जायेगी। इस आशय की सूचना देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.संजीव सिंह ने अर्ह शिक्षार्थियों से आधार कार्ड के उपस्थित होने की अपील की है।

इस आशय की जानकारी देते हुए महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने एन0एस0एस0 और एन0सी0सी0 रोवर्स रेंजर्स सहित उन सभी छात्र छात्राओं से आधार कार्ड के साथ उपस्थित होने एवं कोविड गाइड लाइन के अनुसार रहने की अपेक्षा की है।
उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन एवं महाविद्यालय परिवार अपने शिक्षार्थियों के स्वास्थ्य के प्रति सजग है और बढ़ते संक्रमण के खतरे को देखते हुए वैक्सीनेशन के लिए प्रतिबद्ध है।

