Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबर71 किलो गौमांश के साथ दो अभ्युक्तो को गिरफ्तार कर संगत धाराओं...

71 किलो गौमांश के साथ दो अभ्युक्तो को गिरफ्तार कर संगत धाराओं में भेजे गये जेल

71 किलो गौमांश के साथ दो अभ्युक्तो को गिरफ्तार कर गौवध अधिनियम मु0आ0स0 4/2022 धारा 3/5A/8/5 गोवध निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए पुलिस ने भेजा जेल।

जमानिया / गाजीपुर- पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत क्षेत्र में भ्रमणशील पुलिस मुखबिरी सूचना के आधार पर ग्राम हेतिमपुर नहर पुलिया से प्लास्टिक की बोरी में स्थानीय पुलिस ने मंगलवार को 71 किलो गौमांश के साथ दो अभ्युक्तो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

फ़ोटो- कोतवाली ज़मानिया में गौमांश के साथ गिरफ्तार अभ्युक्तो को संग गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय पुलिस मुखबिरी द्वारा प्राप्त सूचना  पर ग्राम हेतिमपुर नहर पुलिया से प्लास्टिक की बोरियो में गोमांस लाद कर विक्री हेतु दिलदारनगर ले जा रहे है 6 बजे के करीब हेतिमपुर नहर पुलिया के पास से प्लास्टिक की 2 बोरी में गौमांश के साथ दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर कोतवाली लाया गया।

जहाँ उनसे पूछताछ करने पर  अख्तर अंसारी पुत्र स्व0 करीमुल्ला अंसारी निवासी उसिया थाना दिलदारनगर व सरवर कुरैशी पुत्र इसरार कुरैशी मोहल्ला बुद्धिपुर कस्बा बताया गया। गिरफ्तार दोनों अभ्युक्तो के खिलाफ गौवध अधिनियम मु0आ0स0 4/2022 धारा 3/5A/8/5 गोवध निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया।

जिस बाबत पूछे जाने पर कोतवली प्रभारी सम्पूर्णा नन्द राय ने बताया कि दो लोगो को  गिरफ्तार किया गया है। जिसमें एक बोरी मे 43 किलोग्राम व दूसरी बोरी मे 29 किलोग्राम गोमांस बरामद हुआ है।गिरफ्तार लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर दोनों अभियुक्त को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 अनिल कुमार सिंह, का0 पवन कुमार मिश्रा, का0 अजय, का0 निरंकार शुक्ला आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !