Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरकिसानों को धान की बिक्री के लिए हो रही परेशानी एवं खरीदारी...

किसानों को धान की बिक्री के लिए हो रही परेशानी एवं खरीदारी में तेजी लाने को लेकर उपज़िलाधिकारी भारत भार्गव ने किया धान क्रय केन्द्रों का निरीक्षण।

किसानों को धान की बिक्री के लिए हो रही परेशानी एवं खरीदारी में तेजी लाने को लेकर उपज़िलाधिकारी भारत भार्गव ने किया धान क्रय केन्द्रों का निरीक्षण।

जमानियां / गाजीपुर- किसानों को धान की बिक्री के लिए हो रही परेशानी एवं खरीदारी में तेजी लाने को लेकर उपज़िलाधिकारी द्वारा बुद्धवार को  बेटाबर‚ महेवा‚ तिवारीपुर गांव स्थित क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने टोकन के माध्यम से ही खरीद करने का निर्देश दिया।फ़ोटो- किसानों को धान की बिक्री के लिए हो रही परेशानी एवं खरीदारी में तेजी लाने को लेकर धान क्रय केन्द्र की जाँच करते उपज़िलाधिकारी ज़मानिया भारत भार्गव।

उपजिलाधिकारी भारत भार्गव ने बताया कि धान की खरीदारी में तेजी लाने के लिए सभी केंद्र प्रभारियों निर्देशित किया जा चुका है  औऱ साथ ही क्रय केन्द्रों के प्रभारियों द्वारा किसी प्रकार की लापरवाही पाये जाने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी। इस बाबत पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि सरकारी क्रय केंद्रों पर तौल जारी है। केंद्रों पर पर्याप्त बोरी भी पाई गई।

इस दौरान अभिलेखों की भी जांच की गई है और केंद्र पर मौजूद लोगों से भी स्थिति के बारे में जाना गया है। उन्होंने बताया कि केंद्रों पर किसानों के लिए पानी और बैठने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !