क्षेत्र के लाल ने अपने अपने परिजन को नये वर्ष पर दी दोहरी खुशियों की सौगात।
रेवतीपुर (गाजीपुर) स्थानीय गांव निवासी अमित मिश्रा पुत्र कमलेश मिश्रा को नये वर्ष पर एक साथ दोहरी खुशियों की मिली सौगात मिली है।
एक साथ है दो पद एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (एएफसीएटी) और फ्लाइंग ऑफिसर एवं चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) भारतीय सशस्त्र बल सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन हुआ है।

चयन की जानकारी होते ही गाँव एवं परिवार में चहुओंर खुशी व्याप्त हो ग ई ।चयन की जानकारी संम्बन्धित विभाग के द्वारा अमित मिश्रा को उनके मेल पर दी ग ई , वहीं खुशी से लबरेज परिजन,दोस्त सहित अन्य शुभेच्छुओं ने एक दूसरे का मुह मीठा कराने के साथ ही इस सफलता पर अमित मिश्रा को बधाईं दी।
इनकी प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा केंद्रीय विद्यालय मैथन कोलकाता से हुई ,जबकि बीएससी तथा एमएससी दिल्ली यूनिवर्सिटी से किया , बातचीत में उन्होंने बताया कि शुरू से ही सेना में जाकर देश की सेवा करने के लिए ललक थी,मालूम हो कि इनके दादा सूर्यकांत मिश्रा भी भूतपूर्व सैनिक रहे दो भाई में सबसे बड़े अमित मिश्रा है वहीं का छोटा भाई भी दिल्ली से यूनिवर्सिटी से बीएससी कर रहा है। अपने चयन से प्रफुल्लित अमित मिश्रा ने बताया कि सफलता का सारा श्रेय उनके परिवार ,गुरूजनो के साथ ही दोस्तों को जाता है।
इस अवसर पर श्रीकांत मिश्र, जितेंद्र मिश्रा, उपेंद्र, शशीकांत मिश्रा, इत्यादि लोग मौजूद रहे।

