नई बाजार देवैथा मुख्य मार्ग पर लगा हाई वोल्टेज जर्जर विधुत पोल किसी बडी घटना को दे रहा हैं चुनौती
जमानियां ⁄ गाजीपुर – नई बाजार देवैथा मुख्य मार्ग पर लगा हाई वोल्टेज विधुत पोल किसी बडी घटना को खुला आमंत्रण दे रहा हैं लेकिन वही विधुत विभाग के अधिकारीयों अपने आँख और कान बन्द कर बैठें हुए हैं लगता हैं कोई आवाज उन लोगों तक नहीं पहुँच रहीं हैं। जब तक कोई बडी घटना नहीं होती तब तक प्रसाशन नही जगता है।
वर्तमान सरकार मे विकास कार्य को लेकर कई सरकारी विभागों में निजीकरण व्यवस्था लागू किया गया फिर भी सरकारी विभागों की कार्य प्रणाली में कोई बदलाव नहीं हो पाया हैंं । और वर्तमान सरकार कि विकास निती विफल होती दिखायी दे रही है।
सरकार की विकास निती को विफल करने में मुख्य कारण हैं क्षेत्रिय सरकारी विभागों के अधिकारीयों की उदासीन कार्य प्रणाली के कारण क्षेत्रिय समस्याएं उच्चाधिकारीयों तक नहीं पहुचँ रही है।
वहीं गांव के शशीकान्त तिवारी‚ अरुण सिंह‚ सूर्यदेव‚ राजेश कुमार‚ रमायन आदि लोंगो ने बताया कि यह विधुत पोल वर्षो से जर्जर होकर टूट चुका हैं। नई बाजार देवैथा मुख्य मार्ग से ग्रामीण समेत स्कूली बच्चें आते जाते हैं यह विधुत जर्जर होकर टूट चुका हैं। जिससे कभी भी कोई घटना हो सकती हैं।

