Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरपैतृक गांव उसिया आगमन पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस सचिव अहमद शमशाद का...

पैतृक गांव उसिया आगमन पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस सचिव अहमद शमशाद का लोगों ने किया स्वागत

पैतृक गांव उसिया आगमन पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस सचिव अहमद शमशाद का लोगों ने किया स्वागत

सेवराई- स्थानीय क्षेत्र स्थित उसिया रेलवे स्टेशन पर शनिवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस सचिव अहमद शमशाद के अपने पैतृक गांव उसिया आगमन पर सैकड़ों ग्रामीणों ने फूल मालाओं और गर्मजोशी के साथ स्वागत सम्मान किया।

फ़ोटो- उसिया रेलवे स्टेशन पर जनसभा को सम्बोधित करते उत्तर प्रदेश कांग्रेस सचिव अहमद शमशाद

जमानिया विधानसभा के उसिया गांव निवासी युवा नेता एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेश सचिव मोहम्मद शमशाद बीते करीब 19 वर्षों से बतौर कांग्रेस कार्यकर्ता अपने क्षेत्र और देश प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी अपना सराहनीय योगदान देते हुए जनहित के कार्य में लगे हुए हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर लोगों द्वारा बतौर कांग्रेस प्रत्याशी उनको काफी पसंद किया जा रहा है।

ग्रामीणों के द्वारा एक सम्मान समारोह करते हुए उनके गाँव आने पर फूल माला पहनाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया । सभा को संबोधित करते हुए अहमद शमशाद ने कहा कि अपने गॉव आगमन पर जो प्रेम स्नेह आप ने दिया है उससे अभिभूत हु जिस गर्मजोशी के साथ समाज के सभी वर्गों से आये मेरे गार्जियन समान लोगो ने स्वागत किया है उसका उम्र भर अहसानमंद रहूंगा।

कम समय मे मेरे गॉव ने अपने बेटे के मेहनत को जो इनाम के रूप में स्वागत कर मान सम्मान दिया उसे बया करने को मेरे पास शब्द नही है। आने वाले विधानसभा चुनाव में अगर पार्टी द्वारा मुझे प्रत्याशी बनाया जाता है और आप लोग का स्नेह प्यार मिलकर मुझे अगर जमानिया की सेवा करने का मौका मिला तो जमानिया को मूलभूत सुविधाओं को पूरा करते हुए आधुनिक विकास का प्रयास करूंगा।

लगभग 19 वर्ष तक कार्यकर्ता की तरह हमने देश के कई हिस्सों में कांग्रेस पार्टी के लिये काम किया गाँव घर के सम्मान में कोशिश किया कि बेहतर कर सकू। आने वाले दिनों में जमानिया के हक हकूक के खातिर आवाज़ बुलंद करता रहूंगा।

इस मौके पर जिला चेयरमैन अल्पसंख्यक विभाग जावेद खान, सैयद समीउल्लाह, राहुल राम, विकास राम, अमर राम, नसीम खान, तुफैल खान, बब्बन राम, लक्ष्मण सिंह, तौसीफ खान, अयुब खान, इम्तियाज खान, तौकीर खान, अनीस खान, नेसार खा, इरफान, इमरान, अबुल खान सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !