तेज़ रफ़्तार ट्रैक्टर से साइकिल सवार दो युवकों को मारा धक्का एक गम्भीर रूप से घायल
जमानियां / गाजीपुर- स्थानीय तहसील के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को 4:30 बजे के करीब जमानियां स्टेशन की ओर जा रही तेज़ रफ़्तार ट्रैक्टर से एक साइकिल सवार दो युवकों को धक्का मार दिया जिसके चलते एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया तथा दूसरे युवक को हल्की चोटे आई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुभाष उम्र 22 निवासी मीरभीट्टी‚ चंदौली व डब्बू और विमलेश साइकिल से ईट भट्टा पर काम करने जा रहे थे कि अचानक जमानियां स्टेशन की ओर जा रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने युवक को धक्का मार दिया। घटना में साइकिल क्षतिग्रस्त हो गयी।
जिसमें सुभाष (21) निवासी मीरभीट्टी‚ चंदौली गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि डब्बू को हल्की चोटी आई और विमलेश साफ बच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को आस पास की लोगों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया जहाँ चिकित्सको द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद ज़िला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

