Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरनेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वधान...

नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वधान में हुआ नदी उत्सव एवं चित्रकला प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वधान में हुआ नदी उत्सव एवं चित्रकला प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

गाजीपुर- नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वधान में नमामि गंगे अभियान के अंतर्गत बुद्धवार को नदी उत्सव एवं चित्रकला प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमे जिला स्थित लुदर्स कन्वेंट बालिका इंटर कॉलेज में चित्रकला प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने नदियों की स्थिति को खूब आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया।

जिला युवा अधिकारी कपिलदेव राम ने कहा कि गंगा नदी नहीं बल्कि भारत की जीवन रेखा है हम सभी को नदियों को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए ताकि हमारी आगामी पीढ़ी हमारी पूर्व सभ्यताओं के बारे में ज्ञान प्राप्त कर सकेंवही जिला परियोजना अधिकारी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नदी उत्सव का आयोजन 17 दिसंबर से 23 दिसंबर तक किया जा रहा है जिसमें जनपद के युवाओं को इस उत्सव से जुड़कर अपनी प्रतिभा को प्रतियोगिता, श्रमदान, वाद-विवाद एवं अन्य गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा को दिखाने का अवसर प्राप्त हो रहा है।

संचालन सुभाष चंद्र प्रसाद ने किया। इस अवसर पर सिस्टर अल्फांसो एवं अन्य लोग उपस्थित थे

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !