अपराधियों की सम्पति पर चला प्रसाशन का बुल्डोजर करोड़ो की संपत्ति जप्त।
गाजीपुर- वर्तमान सरकार में अपराधियों पर लागतार कार्यवाही और उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खात्मे को लेकर प्रशासन द्वारा कठोर कदम उठाकर क्षेत्र से उनका सफाया करने में लग चुकी है
वही आज बुद्धवार को जिलाधिकारी के आदेश पर बुद्धवार की सुबह करीब 11:30 बजे बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की महुआबाग स्थित 17 दुकानों को सीलबंद कर प्रशासन ने लगभग 10 करोड़ 10 लाख की संपत्ति को कुर्क कर दिया है।
इस संदर्भ में एसडीएम सदर व सीओ सिटी ने बताया कि मुख्तार अंसारी पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए महुआबाग स्थित 17 दुकानों को सीलबंद कर लगभग 10 करोड़ 10 लाख की संपत्ति को सीलबंद कर दिया गया है। प्रशासन ने बताया कि दुकानदारों को 24 घंटे पहले ही दुकान खाली करने का आदेश दे दिया गया था। आज सुबह कुर्की की कार्रवाई की गयी।
इस मौके पर शहर कोतवाल विमलेश मौर्या, तहसीलदार सदर अभिषेक सहित भारी तादात में सुरक्षाबल तैनात थे। कुर्की के स्थान को चारों तरफ से सील कर दिया गया था और किसी को आने जाने की मनाही थी।

