पास्को एक्ट में वांछित अभ्युक्त गिरफ्तार पुलिस ने भेजा जेल
जमानिया / गाजीपुर- कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जमानिया के कुशल नेतृत्व में सोमवार को तहसील के पाण्डेयमोड़ से पास्को एक्ट के एक अभ्युक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जगदीशपुर गांव निवासी कृष्णा यादव उर्फ साधु यादव (31) के विरुद्ध कोतवाली में विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत था। जिसे पुलिस खोज रही थी। मंगलवार की सुबह करीब 8:30 बजे मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त की गिरफ्तारी कर ली गई है।
अभियुक्त एक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले गया था। परिजनों के तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें आज गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तार आरोपी पहले से शादीशुदा है। जिसकी एक 7 वर्ष की बच्ची भी है।
कोतवाली प्रभारी संपूर्णानंद राय ने बताया कि गिरफ्तार अभ्युक्त के खिलाफ मु0अ0स0 392/2021 धारा 363/366 भादिव व 16/17 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
करने वाली टीम में उपनिरीक्षक नंदलाल कुशवाहा, हे0का0 राजेश कुमार सिंह, का0 क्रांति सिंह पटेल, म0का0 रीता शर्मा

