बढ़ती ठंड , क्षेत्र में अलाव जलाने के लिए युवा उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों ने सौंपा पत्रक।
दिलदारनगर – नगर पंचायत दिलदारनगर में अलाव जलाने को लेकर मंगलवार को युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल तहसील प्रभारी दिनेश अकेला के नेतृत्व में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को पत्रक सौपा गया।

कड़ाके की ठंड से स्थानीय लोगो और दूर दराज से आ रहे लोगों को ठंड से हों रही परेशानियों देखते हुए युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल तहसील प्रभारी द्वारा नगर पंचायत के मुख्य मार्ग त्रिमुहानी धार्मिक स्थल एवं स्टेशन के आसपास अबिलम्ब अलाव जलाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की माँग की गयी है। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद अनुपस्थिति में लिपिक घनश्याम यादव से मिलकर एक पत्रक सौंपा गया।
उक्त मौके पर प्रतिनिधिमंडल में युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष मुन्ना रौनियार, उपाध्यक्ष असलम अली, महामंत्री विकास अग्रहरि, कोषाध्यक्ष शुभम श्रीवास्तव, सिद्धार्थ वर्मा, सोनू गुप्ता इत्यादि युवा व्यापारी शामिल रहे।

