Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरभाजपा पार्टी के विकास रथ जन विश्वास यात्रा रथ काक्षेत्र में लोगों...

भाजपा पार्टी के विकास रथ जन विश्वास यात्रा रथ काक्षेत्र में लोगों ने पुष्पवर्षा कर किया जोरदार स्वागत

भाजपा पार्टी के विकास रथ जन विश्वास यात्रा रथ का जमदग्नि ऋषि के क्षेत्र में लोगों ने पुष्पवर्षा कर किया जोरदार स्वागतजमानिया / गाजीपुर -भाजपा पार्टी के विकास रथ जन विश्वास यात्रा रथ का सोमवार क्षेत्र के जगह जगह पर लोगों ने जोरदार स्वागत किया। वही स्थानीय तहसील स्थित रामलीला मैदान विशाल जनसभा का आयोजन किया गया।

जहाँ भाजपा नेताओं ने डबल इंजन की सरकार का उपलब्धियों को गिनाया। आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि आज प्रदेश की जनता इस मुख्यमंत्री को इस बात के लिए याद कर रही है कि उन्होंने यूपी के माफियाओं से मुक्ति दिलाकर, यूपी को विकास की राह पर लाकर खड़ा कर दिया है प्रदेश में मेडिकल कालेज, इंटरनेशनल एयरपोर्ट, सड़कें विकास की गाथा लिख रहे हैं। निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं ने गरीबों की स्वास्थ्य की चिंता दूर किया। और योगी जी ने यूपी को एक नई पहचान दिलावाई है।

वही कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि यह पार्टी वंशवाद और परिवारवाद की पार्टी नहीं है. बीजेपी तो कार्यकर्ताओं और देशभक्तों की पार्टी है। उन्होने कहा कि सम्मान और अधिकार चाहिए तो भाजपा को मजबूत बनाये। प्रदेश स्तरीय छठी यात्रा प्रमुख औधोगिक विकास मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि बिजली‚ पानी‚ सड़क और रोजगार आदि सभी मुद्दों पर सरकार ने कार्य किया है लेकिन अभी और समय की जरूरत है ताकि पूर्व की दुव्यवस्था को मजबूत की जा सकें।

इस अवसर पर एमएलसी विशाल सिंह चंचल‚ विधायक सुनीता सिंह‚ जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, ओम प्रकाश राय, कमेश प्रकाश सिंह, संतोष पांडेय, बृज नंदन सिंह बबलू, प्रेमसागर राजभर, बाल कृष्ण त्रिवेदी, राजेन्द्र गिरी, मुरली कुशवाहा, ईतवारी राजभर, अश्वनी सिंह, मण्डल अध्यक्ष अनिल गुप्ता, नृपेंद्र उपाध्याय, अवधेश सिंह, परीक्षित सिंह, तारकेश्वर वर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन सुनील सिंह एवं अरविंद सिंह तथा अध्यक्षता रमाशंकर उपाध्याय ने किया।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !