जन विश्वास यात्रा में केन्द्रीय मंत्री स्मृति इरानी का हुआ भब्य स्वागत
गाजीपुर। आगामी विधानसभा चुनाव संग्राम में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जन विश्वास यात्रा द्वारा रविवार को गाजीपुर के लंका मैदान मे भारी जन सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का श्री गणेश मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, सुब्रत पाठक, बृजेश पाठक और स्वामी प्रसाद मौर्या ने दीप प्रज्जवलित कर किया गया
जन विश्वास यात्रा का शुभारंभ केन्द्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने गाजीपुर लंका मैदान से विश्वास यात्रा को हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र के हिस्सों में विजयरथ के रूप में रवाना किया गया। जिस दौरान विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि जन विश्वास यात्रा प्रदेश की जनता के विश्वास का प्रतीक है।
भाजपा सरकार में माफियाओं के सीने पर बुल्डोजर चलाया गया तो विपक्ष के सीने में दर्द क्यों हुआ। उन्होंने कहा कि गुंडों माफियाओं पर कार्रवाई इस लिए हुई क्योंकि यह जनता की मांग थी। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में देश के प्रधानसेवक ने गरीबों के लिए गोदाम के दरवाजे खोल दिए।अगर यही सपा कांग्रेस और बसपा की सरकार तो गोदाम का अनाज उनके नेताओं के घर मे जाता, उन्होंने कहा कि विश्व में जो संभव नहीं हो सका था भारत ने कर दिखाया देश की अस्सी करोड़ जनता को राशन भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पहुंचाया है। देश के टुकड़े करने वालों ने वोट के लिए कोट के उपर जनेऊ पहनना शुरू कर दिया।
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने जनता को धोखा देते हुए कहा था की मै भारतीय जनता पार्टी का वैक्सीन नहीं लगाऊंगा और उन्होंने लोगों को बरगला कर स्वयं को इंजेक्शन लगवा लिया। उन्होंने कहा कि आशीर्वाद किसको देना है जो मुश्किल की घड़ी में आपकी सेवा किया या उसको जो घर मैं रह कर बैठे रहे।
स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा भाजपा ने जो कहा वह किया। पूरे प्रदेश में एक्सप्रेस वे का जाल बुना जा रहा है। प्रदेश में मेडिकल कालेज, इंटरनेशनल एयरपोर्ट, सड़कें विकास की गाथा लिख रहे हैं। निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं ने गरीबों की स्वास्थ्य की चिंता दूर किया।
बृजेश पाठक ने कहा योगी आदित्यनाथ जी की सरकार में माफियाओं का हाल बेहाल है। अपराध पर जीरो टॉलरेंस से प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है। संगठित माफियागिरी का अंत हुआ है। आजादी के सत्तर सालों बाद गरीब सवर्णों को आरक्षण का लाभ भाजपा सरकार ने दिया।
मा मंत्री अनिल राजभर,सांसद विनोद सोनकर ने भी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में मेडिकल कालेज, इंटरनेशनल एयरपोर्ट, सड़कें विकास की गाथा लिख रहे हैं। वही निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं ने गरीबों की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई है।
भारतीय जनता पार्टी के जन विश्वास यात्रा की तलिया (खालिसपुर), कठवा मोड,बबुरीबन,बरार,कासिमाबाद मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह पुर्वक फूल माला एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
इस दौरान मंच पर भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक, उ प्र सरकार के मंत्री धर्मवीर प्रजापति, राज्यमंत्री संगीता बलवंत,विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, विधायक अलका राय, सुनीता सिंह, सुभाष पासी, सपना सिंह, सरिता अग्रवाल, जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह,अशोक मिश्रा, दीलिप पटेल,आशीष सिंह,सरोज कुशवाहा, केदारनाथ सिंह,कृष्ण विहारी राय, रामतेज पांडेय,बृजेन्द्र राय,शोभनाथ यादव,राजन सिंह,रामनरेश कुशवाहा, ओमप्रकाश राय,प्रवीण सिंह,दयाशंकर पांडेय, अवधेश राजभर, अच्छेलाल गुप्ता, शशिकान्त शर्मा, राजन प्रजापति,कार्तिक गुप्ता, आलोक शर्मा सहित आदि अन्य लोग उपस्थित रहे।
अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव और संचालन क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी ने किया।

