बाट माप विभाग ने किया व्यवसायीक प्रतिष्ठानो का किया निरीक्षण।
जमानिया / गाजीपुर- स्थानीय क्षेत्र स्थित रेलवे स्टेशन बाजार में शनिवार को घटतौलीयो के खिलाफ बाट माप विभाग की टीम द्वारा व्यवसायीक प्रतिष्ठानो का निरीक्षण किया। जिससे क्षेत्रीय दुकानदारों में अफरा तफरी मची रही।
वहीं जमानिया स्टेशन के सब्जी मंडी गल्ला मंडी क्षेत्र के कई प्रतिष्ठानों पर इलेक्ट्रॉनिक कांटा और माप बाट का मुहर न लगने के वजह से लगभग 15 लोगों का चालान किया गया ।
जबकि कई लोगों के पास इलेक्ट्रॉनिक कांटा का मानक 10 परसेंट बांट रखना अनिवार्य होता है जो कि उनके पास उक्त मौके पर नहीं मिला सभी प्रतिष्ठानों के चालान कर भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी दी गई।
वही बाट माप विभाग के निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने जमानिया स्टेशन क्षेत्र में 25 से अधिक प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। इसमें 15 प्रतिष्ठानों समेत अन्य मानकों का उल्लंघन पाया गया।

