Saturday, May 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरबार एसोसिएश ने दी पीड़िता को श्रधांजलि

बार एसोसिएश ने दी पीड़िता को श्रधांजलि

जमानियां / गाजीपुर – स्थानीय क्षेत्र स्थित तहसील बार एसोसिएशन जमानियां के सभागार में हाथरस एवं बलरामपुर कांड कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए बैठक कर अधिवक्ताओं ने कैंडिल जला कर शोक व्यक्त किया।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गोरख नाथ सिंह कि अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अधिवक्ताओं ने प्रदेश में हो रही अपराधिक घटनाओं का जिक्र किया और अपराधियों कि गिरफ्तारी कि मांग की गयी।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अधिवक्ता न्यायिक कार्य के विरत रहेंगे। जिसके बाद बलरामपुर एवं हाथरस कांड सहित इस प्रकार कि आपराधिक घटनाओं मे हुई मौत पर कैडल जला कर दो मिनट का मौन रख मृत आत्माओं कि शांति के लिए प्रार्थना किया गया और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

इस अवसर पर रामजी राय‚ बजरंगी यादव‚ सुरेन्द्र प्रसाद‚ उदय नरायण‚ दीन दयाल‚ दिग्विजय‚ काजी सकील‚ फैशल होदा‚ मेराज हसन‚ सोहन यादव‚ लखेश्वर सिंह‚ धनश्याम कुशवाहा‚ सच्चिदानंद सिंह‚ अंगद आदि  मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !