Saturday, May 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरआगामी त्योहारों को लेकर कोतवाली में हुई बैठक

आगामी त्योहारों को लेकर कोतवाली में हुई बैठक

जमानियां / गाजीपुर – स्थानीय क्षेत्र स्थित जामिया कोतवाली प्रांगण में मंगलवार को करीब 4 बजे शान्ति कमेटी की बैठक आयोजित की गयी।

बैठक में आगामी त्योहार  चेहल्लुम  दीपावली,  डाला छठ  को लेकर चर्चा की गयी और सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश के बारे  बताते हुए क्षेत्र में शांतिि व्यवस्था को लेकर नगर क्षेत्र के गणमान्य लोगों कि बैठक बुलाई गयी है।

जिसकी अध्यक्षता करते हुए उपजिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने कहा कि कोविड 19 जैसी गम्भीर बीमारी को देखते हुए आम जन मानस को महामारी से बचाने के लिये सरकारी निर्देशों का पालन करें। सरकार के गाईड लाइन के मुताबिक गर कोई व्यक्ति आदेश का उलंघन करता पाया जाता है तो उसके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सीओ सुरेश शर्मा ने बताया कि सरकार व विभागीय अधिकारियों के दिशा निर्देश को सभी को पालन करना है। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों ने त्योहार से संबंधित समस्या पुछी जिसमें त्योहार से अधिक बिजली कि समस्या को लेकर लोग परेशान रहे।

इस अवसर पर कोतवाल राजीव कुमार सिंह‚ चौकी प्रभारी अनिल कुमार पाण्डेय‚ उपनिरिक्षक मंशा राम गुप्ता‚ रविन्द्र राय‚ मोहम्मद इसलाम‚ मोहम्मद अनवर‚ मोहम्मद वारिस‚ रविन्द्र यादव आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !