Saturday, May 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरत्रीस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर ब्लॉक सभागार में की गयी बैठक

त्रीस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर ब्लॉक सभागार में की गयी बैठक

त्रीस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर विधानसभा क्षेत्र के मतदाता निर्वचक नामावली पुनरीक्षण कार्य मे नही हो लापरवाही- तहसीलदार जमानिया

जमानिया/ गाज़ीपुर- स्थानीय क्षेत्र स्थित खण्ड विकास सभागार में आगामी त्रीस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर विधानसभा क्षेत्र के सभी सुपरवाइजरो की बैठक गुरूवार को की गयी। जिस दौरान मतदाता निर्वचक नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत में किये गये कार्यो कि प्रगति की समीक्षा की गयी।

फ़ोटो- स्थित खण्ड विकास सभागार में मतदाता निर्वचक नामावली पुनरीक्षण करते तहसीलदार आलोक कुमार

बैठक कि अध्यक्षता कर रहे तहसीलदार आलोक कुमार ने एक एक कर ग्राम पंचायत वार प्रगति कि समीक्षा की ओर कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया साथ ही उन्होंने कहा कि ऑनलाइन माध्यम से भी प्राप्त हुए आवेदन पत्रों को पर्यवेक्षकों को न्याय पंचायतवार प्राप्त कराते हुए तत्काल सत्यापन कर निस्तारित कराने का निर्देश दिया

साथ ही राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा विकसित किये गये बीएलओं ऐप पर तेजी से सप्ताहिक लक्ष्य पूरा करें ताकि किसी भी प्रकार कि मसस्या न हो। उन्होंने चेताया कि सरकारी कार्य में लापरवाही क्षम्य नही है और किसी भी प्रकार का बहाना स्वीकार नहीं किया जाएगा।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी हरीनरायन‚ एडीओ पंचायत अरुण कुमार दुबे‚ ग्राम विकास अधिकारी मनोज कुमार यादव आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !