Saturday, May 30, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाट्रक की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों...

ट्रक की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

मौत के बाद ग्रामीणों ने किया एन0 एच0 24 पर चक्का जाम मृतक के परिवार को नौकरी और की मुआवजे की माँग

जमानिया/गाजीपुर- स्थानीय क्षेत्र स्थित मंझरिया गांव के पास एन0 एच0 24 पर शुक्रवार की सुबह के 5:30 के करीब  के कारण एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी वहीं 4 लोग घायल हो गये


फ़ोटो- घटनास्थल पर ग्रामीणों से वार्ता करते उप जिलाधिकारी सत्य प्रिय सिंह और क्षेत्राधिकारी सुरेश शर्मा 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंझरिया निवासी महिला ज्योति देवी (60) वर्ष पत्नी स्व0 चौथी यादव ,किरन देवी (45) वर्ष पत्नी श्यामसुन्दर यादव और मीरा देवी पत्नी वकील यादव एवं पूर्णिमा त्यौहार चलते गाँव की कुछ महिलाओं को लेकर गंगा स्नान करने के लिए जाने वाली थी

कि अचनाक जमानिया तहसील की तरफ से आ रही गिट्टी लड़ी ओवर लोड ट्रक ने रोड़ के पश्चिम पटरी तरफ खड़ी  महिलाओं को कुचल दिया जिसके कारण दो की मौके पर ही मौत हो गयी वही एक महिला को गाजीपुर रेफर के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गयी।

वही घटना में 5 घायल महिलाओं  व (15) पुत्री स्व श्याम सुन्दर यादव अंजली(16) पुत्री संजय यादव, मौसम (18) पुत्री संतोष यादव, भगमनी देवी (18) पत्नी उदय नरायन यादव‚ राधिका (44) पत्नी लक्ष्मी यादव और चुलबुलिया (14) पुत्री संजय यादव का इलाज गाजीपुर सरद आस्पिटल और कुछ घायल महिलाओं को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उन घायल महिलाओं का इलाज चल रहा है।

जारो की संख्या में  ग्रामीणों ने एन0एच0 24 को किया जाम 


फ़ोटो – घटना के बाद एन0 एच0 24 पर लगी भीड़

घटना के बाद भीड़ लग गयी और चालक को पकड़ लिया गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख कर जाम कर दिया और हादसे की शिकार महिलाओं के परिजनों को मुआवजा की मांग करने लगे। 

ग्रामीणो ने एसडीएम से मांग किया कि मृतक के परिवार को शासन से 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता व परिवार के एक लोग को सरकारी नौकरी व आवास दिलाई जाय, घायलों के इलाज के लिए उनके परिवार को तत्काल 2 लाख रुपये की सहायता दिलाई जाय, ओवर लोड ट्रकों पर रोक लगाई जाय व भोर में 3 बजे से सुबह 6 बजे तक व शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक नो इंट्री लगाई जाय। और साथ ही घटना स्थल के पास तत्काल स्पीड ब्रेकर बनवाया जाय।

जिस पर प्रशासन ने लिखित आश्वासन दिया कि आपके मांग पर गंभीरता से विचार करते हुये उच्चाधिकारियों तक आपकी जायज मांगो को पूरा करने का प्रयास किया जायेगा।

वहीं घटना की जानकारी होते ही मौके पर एसडीएम सत्यप्रिय सिंह समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच पुलिस ने चार घंटे कि कडी मसक्कत के बाद खाली कराया

इस सीओ जमानियां सुरेश शर्मा ने बताया कि जमानिया की तरफ से मेदनीपुर की तरफ जा ट्रक जा रहा था कि मंझरिया गांव के पास ट्रक से हादसा हुआ है जिसकी जांच की जा रही है। फिलहाल ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही हैं।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !