Saturday, May 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरसमाजवादी पार्टी संरक्षक के स्वास्थय को लेकर कार्यकर्ताओ ने किया यज्ञानुष्ठान

समाजवादी पार्टी संरक्षक के स्वास्थय को लेकर कार्यकर्ताओ ने किया यज्ञानुष्ठान

जमानियां/ गाज़ीपुर- क्षेत के हरबल्लमपुर स्थित काली माता मंदिर परिषर में नवरात्र पर्व के प्रथम दिन शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के शीघ्र स्वास्थ होने के लिए सपा कार्यकताओ ने किया हवन पूजन।

फ़ोटो- पूर्व मंत्री  मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य के लिए  हवन पूजन करते हिन्दू पीजी कालेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष व युवा सपा नेता अम्बरीष यादव

समाजवादी पार्टी के संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके मुलायम सिंह यादव विगत कुछ दिनों से बीमार चल रहे है। यहख़बर से उनके समर्थको में मायूसी छा गयी है। उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए सपा कार्यकर्ता विभिन्न तरह की मिन्नते व पूजा पाठ कर रहे है।

इसी कारण हरबल्लमपुर निवासी हिन्दू पीजी कालेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष व युवा सपा नेता अम्बरीष यादव ने अपने गांव के काली माता मंदिर पर मुलायम सिंह यादव का फ़ोटो रखकर पंडित पप्पी तिवारी के मंत्रोचार से मुलायम सिंह यादव को जल्द से जल्द स्वस्थ होने के लिए हवन पूजन किया।

 इस दौरान अम्बरीष ने बताया कि मुलायम सिंह यादव गांव गरीब किसानों की आवाज है और वह जितना जल्दी स्वस्थ होंगे उतने ही जल्दी इनकी आवाज को और बल मिलेगा तथा कार्यकर्ता दुगनी ऊर्जा के साथ अपने नेता के आशीर्वाद व आदेश का पालन करते हुवे गरीबो के हक हुक़ूक़ की लड़ाई लड़ेंगे। हम माता रानी से हवन पूजन करके अपने नेता को जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करते है।

 इस मौके पर रामाश्रय यादव, वीरेंद्र यादव, उमेश यादव, राकेश यादव बबलू, अरुण, संतोष यादव आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !