जमानियां / गाजीपुर- स्थानीय क्षेत्र स्थित बाल विकास विभाग की तरफ से शनिवार को नारी सशक्तिकरण संकल्प कार्यक्रम अभियान के तहत शनिवार काे कार्यक्रम आयोजित किया गया।
आंगनबाड़ी कार्यकत्रीयों द्वारा सशक्तिकरण अभियान रैली को झंडी दिखाकर उप जिला जिलाधिकारी जमानिया द्वारा रैली को आगे की ओर अग्रसर किया गया।
जिसमें अन्तर्गत तहसील सभागार में बैठक के बाद आंगनबाड़ी कार्यकत्रीयों द्वारा झांकी निकाल कर नगर में भ्रमण करते हुवे लोगों को परिवार और समाज मे नारी सशक्तिकरण के जागरूक किया। इस दौरान उपजिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने कहा कि वैदिक काल से ही महिलाएं सशक्त थीं।
आज भी हैं लेकिन बीच के दौर में परिस्थितियां बदल जाने के कारण आज भी महिला वर्ग में समाज मे आत्मविश्वास काम नही हुआ है, आज महिलाएं बॉर्डर पर राइफल चलाने से लेकर अंतरिक्ष में अनुसंधान तक के लिए जा रही हैं।
तहसीलदार आलोक कुमार ने कहा कि परिवार में लड़कियों और लड़कों में समानता होनी चाहिए और परिजनों को दोनों को उच्च शिक्षा दिलानी चाहिए।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी हरीनरायण‚ सीडीपीओ एजाज अहमद‚ आशुतोष दिवेदी‚ बृन्दा सिंह‚ सरस्वती देवी‚ कमलावती सिंह‚ राधिकार सिंह‚ उर्मिला देवी‚ मीरा यादव आदि मौजूद रहे।


