Homeसम्मानपुलिस और समाजसेवियों की सराहनीय पहल, अज्ञात शव का पूरी गरिमा के...

पुलिस और समाजसेवियों की सराहनीय पहल, अज्ञात शव का पूरी गरिमा के साथ किया गया अंतिम संस्कार।

पुलिस और समाजसेवियों की सराहनीय पहल, अज्ञात शव का पूरी गरिमा के साथ किया गया अंतिम संस्कार।

गाजीपुर :- मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत 21 अक्टूबर 2026 को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। शिनाख्त न हो पाने के कारण पुलिस प्रशासन और समाजसेवियों ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए मृतक का विधिवत अंतिम संस्कार किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, शव मिलने के बाद कांस्टेबल धीरज कुमार के सहयोग से उसे मर्चरी रूम में सुरक्षित रखवाया गया था, ताकि उसकी पहचान कराई जा सके। निर्धारित 72 घंटे बीत जाने के बाद भी जब मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी, तो 24 अक्टूबर 2026 को नियमानुसार आगे की कार्रवाई की गई।

समाजसेवी कुँवर वीरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल नवनीत कुमार और कांस्टेबल धनंजय मौर्या के सहयोग से शव को मर्चरी रूम से पोस्टमॉर्टम हाउस ले जाया गया। पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, अति प्राचीन श्मशान घाट पर शुद्ध लकड़ी से पूरी मर्यादा के साथ अज्ञात व्यक्ति का अंतिम दाह-संस्कार किया गया।

इस मानवीय कार्य में श्री कृष्ण कुमार बॉसफोर और श्री जमुना कुमार राजभर आदि ने भी अपना विशेष सहयोग प्रदान किया। प्रशासन और समाजसेवियों के इस संयुक्त प्रयास की क्षेत्र में सराहना हो रही है। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। (विकास सिंह की रिपोर्ट)

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments