Saturday, May 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरएकता दिवस पर याद किये गए सरदार वल्लभ भाई पटेल

एकता दिवस पर याद किये गए सरदार वल्लभ भाई पटेल

एकता दिवस मनाने का उद्देष्य तभी सफल है जब तक हम सभी लोग जाति, धर्म, लिंग, रंग, आदि सभी सामाजिक विषमताओ से ऊपर उठकर कार्य करें- उपजिलाधिकारी श्री शैलेंद्र प्रताप सिंह

जमानिया / गाजीपुर- क्षेत्र स्थित तहसील जमानिया सभागार में शनिवार को लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप मे मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपजिलाधिकारी जमानिया द्वारा हमारे लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया

फ़ोटो – लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण करते जमानिया उपजिलाधिकारी श्री शैलेंद्र प्रताप सिंह
कार्यक्रम के दौरान श्री सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एकता दिवस मनाने का उद्देष्य तभी सफल है जब तक सभी लोग जाति, धर्म, लिंग, रंग, आदि सभी सामाजिक विषमताओ से ऊपर उठकर कार्य करेगी तब जाकर हमारे सामाजिक जीवन मे बदलाव आएगा और हमारी आगे आने वाली पीढ़ी विकास के पथ पर जा सकेगी।
उसी क्रम में तहसीलदार आलोक कुमार ने कहा की छोटी छोटी रियासतों को एकीकृत कर अखण्ड भारत का निर्माण सरदार बल्लभ भाई पटेल जी द्वारा किया गया जो आज जाकर एक अखण्ड भारत का निर्माण हो सका आज की इस परिवेश हमे अपने समाज को बिखरने से बचने के लिए हम लोगो को एक होकर चलना होगा।
इस अवसर पर नायाब तहसीलदार राकेश कुमार कन्नौजिया, इंद्रपाल सिंग,प्रदीप कुमार, सुभाष तहसील के सभी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !