Saturday, May 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरजमानिया उपकेंद्र पर होगा जरूरी कार्य, शुक्रवार को सुबह 9 से शाम...

जमानिया उपकेंद्र पर होगा जरूरी कार्य, शुक्रवार को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

जमानियां उपकेंद्र पर होगा जरूरी कार्य, शुक्रवार को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

जमानिया (ग़ाज़ीपुर) जमानिया क्षेत्र के निवासियों के लिए बिजली विभाग की ओर से एक जरूरी सूचना सामने आई है। विभाग के अनुसार, शुक्रवार को जमानिया उपकेंद्र पर मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा, जिसके चलते सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी।
बिजली विभाग के अवर अभियंता इंद्रजीत पटेल ने बताया कि उपकेंद्र में पहले से लगे तीन पुराने पैनलों को हटाकर उनकी जगह तीन नए पैनल लगाए जाएंगे। यह कार्य विद्युत आपूर्ति को और अधिक सुचारू व सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। अवर अभियंता इंद्रजीत पटेल ने बताया कि तय समय पर कार्य पूरा कर लिया जाएगा और उसके बाद बिजली आपूर्ति पुनः बहाल कर दी जाएगी। विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील की है और असुविधा के लिए खेद जताया है।
यह सुधार कार्य क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को और बेहतर बनाएगा, जिससे भविष्य में उपभोक्ताओं को अधिक स्थिर और निर्बाध विद्युत सेवा मिल सकेगी।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !