Saturday, May 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरपहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले को लेकर नगर के लोगों...

पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले को लेकर नगर के लोगों में आक्रोश

पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले को लेकर नगर के लोगों में आक्रोश 

 

जमानियां। जम्मू कश्मीर के बैसारन घाटी, पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले के खिलाफ लोगों का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। इस वीभत्स और कायराना वारदात के प्रति पूरा देश आक्रोश में है। इसी क्रम में बुद्धवार की सुबह साढ़े ग्यारह बजे स्थानीय नगरवासियों ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए तहसील गेट के ठीक सामने एनएच 24 पर जमकर आतंकियों व पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए तथा आतंकवाद का पुतला दहन किया। आक्रोशित नगरवासियों ने केंद्र सरकार से मांग किया है जल्द से जल्द छिपे हुए कायर आतंकियों को पकड़ कर उन्हें जहन्नुम तक पहुंचाए तथा एक बार फिर पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक करने की आवाज उठाई। बता दें कि सरकार द्वारा बुधवार की दोपहर पौने एक बजे जारी की गई सूची के मुताबिक पहलगाम में हुए आतंकी हमलों में कुल 26 लोगों की मौत और 17 लोग घायल हुए हैं।

उक्त मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष तारकेश्वर वर्मा, जिला उपाध्यक्ष व्यापार मंडल मुन्ना गुप्ता, सुरेन्द्र चौधरी,नारायण दास चौरसिया, संजय जायसवाल, विकास जायसवाल, रोहित शर्मा, सचिन वर्मा, शंकर गोस्वामी, अवधेश सिंह, राकेश जायसवाल, देव व्रत वर्मा आदि मौजूद रहे।

 

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !