गाजीपुर- भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आज जिला कार्यालय छावनी लाइन प्रांगण में सोमवार को अध्यक्ष गुलाम कादिर राइनी की अध्यक्षता मे संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा महामनिषियों पं दीनदयाल उपाध्याय एवं डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
कार्यक्रम में पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर और प्रशस्ति पत्र देकर स्वागत अभिनंदन करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि समाज के सबसे कमजोर और निर्बल वर्ग के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी ने निरंतर संघर्ष और प्रयास किया है। पार्टी की मंशा रही है की समाज का अंतिम व्यक्ति जब समृद्ध और मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा जारी विकासोन्मुखी एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से समाज का हर वर्ग बिना भेद लाभान्वित हो रहा है।उन्होंने कहा की इस देश की विपक्षी पार्टियों ने अपने राजनीतिक लाभ के लिए बहुत से वर्ग को भ्रमित कर आगे आने से रोका है ।उन्होंने कहा की भारतीय जनता पार्टी की सरकार को समाज के हर जाति,वर्ग का भरोसा और विश्वास प्राप्त है।
सबके प्रति धन्यवाद आभार प्रकट करते हुए जिलाध्यक्ष गुलाम कादिर राईनी ने कहा की समाज के मुख्यधारा मे जुड़कर ही किसी व्यक्ति का विकास संभव है और आज भाजपा सरकार मे समाज का हर वर्ग भयमुक्त सम्मानित जीवन जी रहा है। कार्यक्रम का संचालन सनाउल्लाह खान शन्ने ने किया।
उक्त मौके पर बदरुद्दीन शास्त्री, फैयाज अहमद, सलाउद्दीन अहमद, मिसबाहुद्दीन खान, जमालुद्दीन खान, सोहेल खान, फरहत जहां,आनम खान, मोहम्मद अब्दुल हरीश सहित उपस्थित थे।
सवांददाता सन्तोष शर्मा की रिपोर्ट

