Sunday, May 31, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाप्रेम प्रसंग में युवक ने गंगा में कूदकर की आत्महत्या

प्रेम प्रसंग में युवक ने गंगा में कूदकर की आत्महत्या

प्रेम प्रसंग में युवक ने पक्का पुल गंगा में कूदकर की आत्महत्या

जमानिया / गाज़ीपुर- स्थानीय कोतवाली क्षेत्र स्थित जमानियां गंगा पक्का सेतु से बृहस्पतिवार को करीब 6:30बजे के करीब एक युवक ने कूदकर आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया।

फ़ोटो- गंगा नदी में युवक द्वारा कूदकर आत्महत्या करने की ख़बर पर गंगा पक्का सेतु पर लगी लोगो की भीड़

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक युवक जमानियां गंगा पक्का सेतु से बृहस्पतिवार को करीब 6:30बजे के करीब पहुँचकर पुल पर मौजूद लोगो से यह कहाँ कि मेरा बैग आपने पास रखिये मैं अभी आ रहा हूं जबतक वहाँ मौजूद लोग कुछ समझते कि एकाएक पुल पर बने रेलिंग से चढ़कर गंगा नदी में कूद गया ।

वहाँ मौजूद लोगों ने इसकी सूचना तत्काल स्थानीय कोतवली को दी गयी। मौके पर पहुँची पुलिस ने लोगों से पूछताछ की साथ ही लोगो ने युवक द्वारा दिये गए बैग को पुलिस के हवाले कर दिया। बैग खोलकर देखने पर उसमें से एक पत्र और कुछ कागजात पाया गया।

जिसके द्वारा युवक की पहेचान अमित सिंह कुशवाहा(18) पुत्र जय सिंह मौर्य ग्राम दिलदारनगर वाराणसी में रहकर कक्षा 11 में पढ़ता था। खबर भेजे जाने तक शव बरामद नही हुई थी।

इसकी सूचना लोगो ने पुलिस जमानियां और परिवार को दिया। परिवार के लोगो ने बताया कि कोई सरकारी गोताखोर मौके पर नही आया बल्कि स्थानीय तैराकों की मदद से शव को ढूढ़ा जा रहा है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !