Saturday, May 30, 2026
Homeक्राइमपुलिस का एक्शन मूड : 25000 हजार का इनामिया वांछित गैंगस्टर अशोक...

पुलिस का एक्शन मूड : 25000 हजार का इनामिया वांछित गैंगस्टर अशोक गिरफ्तार

पुलिस का एक्शन मूड : 25000 हजार का इनामिया वांछित गैंगस्टर अशोक गिरफ्तार

 

फ़ोटो : जमानियां कोतवाली में पकड़ा गया इनामिया

जमानियां (गाजीपुर) : पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा द्वारा जारी किए गए वांछित 29 इनामिया बदमाशों की सूची के क्रम में स्थानीय कोतवाली पुलिस ने रविवार को पुनः एक 25 हजार रूपये का इनामिया अशोक कुमार पुत्र इद्रीश नट निवासी- तेहरा चौरस्ता थाना बिहिया जिला भोजपुर बिहार वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर लिया है।
कोतवाली प्रभारी प्रमोद सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक अरुण कुमार पांडेय ने मुखबिर की सूचना पर 25 हजार रुपया का इनामिया वांछित अभियुक्त 25 वर्षीय अशोक कुमार पुत्र इद्रीश नट निवासी- तेहरा चौरस्ता थाना बिहिया जिला भोजपुर बिहार को स्थानीय स्टेशन बाजार क्षेत्र के खरगशीपुर उर्फ नई बाजार के पास से शनिवार की रात करीब सवा ग्यारह बजे गिरफ्तार किया गया है।अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट थाना जमानियां, थाना बिहिया भोजपुर बिहार,गैंगेस्टर एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !