Saturday, May 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरजल निगम के निर्मित पानी टंकी की चाभी सचिव को किया गया...

जल निगम के निर्मित पानी टंकी की चाभी सचिव को किया गया सुपुर्द

जल निगम की निर्मित पानी टंकी की चाभी सचिव को किया गया सुपुर्द

गाजीपुर। करंडा विकास खंड अंतर्गत सोनहरियां जल निगम की निर्मित पानी टंकी की मुख्य द्वार की चाभी सचिव को सुपुर्द किया गया।
जानकारी के मुताबिक उपजिलाधिकारी सदर के आदेश बीते 25 मार्च के क्रम में बीते 12 अप्रैल को खंड विकास अधिकारी करंडा सुवेदिता सिंह एवं नायब तहसीलदार के उपस्थिति में ग्राम पंचायत सोनहरिया में जल निगम की निर्मित टंकी के कमरो का मुख्य द्वार का ताला उपरोक्त अधिकारीगण व पुलिस सुरक्षा के बीच खुलवाकर नया ताला लगवाया गया। जिनकी चाभियां पंचायत सचिव संजय कुमार यादव को सुपुर्द कर दिया गया।

वर्जन –

पूर्व प्रधान द्वारा टंकी का ताला बंद कर दिया गया था। उपजिलाधिकारी सदर के द्वारा एक टीम गठित की गई थी। जिसमें नायब तहसीलदार और पुलिस के मौजूदगी में नया ताला लगाकर पंचायत सचिव को सुपुर्द किया गया – सुवेदिता सिंह, खंड विकास अधिकारी करंडा

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !