भाभी से मारपीट मनबढ़ देवर के खिलाफ पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
दिलदारनगर (गाजीपुर) : अरंगी गांव निवासी मीना देवी ने बुधवार को थाना में तहरीर देकर देवर पर गलत नियत रखने व मारने पीटने का आरोप लगाया।पुलिस ने रोहित कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि बीते आठ अप्रैल की शाम 5 बजे हमारे देवर रोहित कुमार पूर्व की भांति कई बार हमारे साथ गलत संबंध बनाने की नियत से हमारे साथ जबरदस्ती करता और धमकाता था। हमारे पति बाहर गाडी चालक है। इसका लाभ उठाकर हमारा देवर आये दिन गलत संबंध बनाने की फिराक मे रहता है। लेकिन अपने मंसूब मे कामयाब नहीं हो पा रहा था । बीते आठ तारीख की रात पुनः हमारे घर में आया तो हम उसका विरोध की और सुबह लोगों को भी इसकी सूचना दि। जिससे नाराज होकर देवर ने उसी दिन जब मैं अपेन घर में जा रही थी कि हमारा हाथ पकड कर मारने पीटने लगे तो हम घर के अंदर भाग कर चली गयी तो वो भी अंदर आकर हमे बुरी तरह से लात डंडा से मारा पीटा जिससे हमे पीठ, हाथ व पैर में चोटें आयी है। इस संबंध में थाना निरीक्षक अशोक मिश्रा ने बताया कि केस दर्ज कर कारवाई की जा रही है।

