अधिवक्ता के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालना पड़ा महंगा
दिलदरनगर (गाजीपुर) : सोशल मीडिया पर अधिवक्ता के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट डालकर मानहानि करना लाल बहादुर कुशवाहा को महंगा पड़ गया।अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को दिलदारनगर गांव निवासी लाल बहादुर कुशवाहा के खिलाफ केस दर्ज किया है।
वही पीड़ित ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर बताया कि मैं पेशे से अधिवक्ता हूँ तथा सिविल कोर्ट गाजीपुर में प्रेक्टिस करता हूँ । मेरे ही गांव निवासी लालबहादुर कुशवाहा मुझसे रंजिश रखता है और रंजिश के चलते मुझे हैरान परेशान करने के नियत से सार्वजनिक तौर पर आपतिजनक पोस्ट इंटर नेट मीडिया वाट्स अप एवं फेसबूक इत्यादि पर डालकर मेरा मानहानि करता है। 28 फरवरी को कुछ वादीगण व अधिवक्ताओं ने बताया की आपके खिलाफ लालबहादुर ने अपने फेसबूक आई डी से पोस्ट कर आपत्तिजनक शब्द लिखा है। विपक्षी के इस कृत्य से अत्यंत ही मानसिक रूप से पीड़ित महसूस कर रहा है तथा समाज में छवि धूमिल हो रही है। थाना निरीक्षक अशोक मिश्रा ने बताया की अधिवक्ता के तहरीर पर लालबहादुर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

