चेकिंग से बचने के लिए नहीं अपने जीवन की सुरक्षा को लेकर नियमों का करें पालन: क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण तिवारी
जमानियां (गाजीपुर) : क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण तिवारी बुद्धवार को सड़क पर उतर स्कूली छात्राओं को यातायात नियम के प्रति जागरूक किया।वही बगैर हेलमेट पहने बाईक चालकों को भी रोक सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।कहां की यातायात नियमों की अनदेखी जिंदगी पर भारी पड़ जाती है।इसलिए यातायात नियमों का पालन सड़क पर कर सुरक्षित यात्रा करें।वही तीन सवार दो बाईकों का चालान भी किया।
क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण तिवारी दोपहर डेढ़ बजे सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत एनएच 24 स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज के पास निजी स्कूल बस को रोक उसमें सवार होकर में बस चालक से बसों में लगाए जाने वाला सुरक्षा उपकरणों, वाहन के कागजात, चालक के ड्राइविंग लाइसेंस, परमिट, बच्चों के बैठने की सीट क्षमता व संख्या आदि की जानकारी ली तथा बस में बैठे बच्चों से उनकी समस्याओं को पूछा। और सुरक्षा के दृष्टिगत सख्त निर्देश देते हुए यातायात नियमों का पालन करने को कहा वाहन चेकिंग अभियान चलाने से दुपहिया चालकों में हड़कंप मचा रहा।वही उन्होंने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं से वार्ता किया और उन्हें मिशन शक्ति की जानकारी देकर महत्वपूर्ण आपातकालीन नंबरों की जानकारी दी तथा यातायात नियमों के प्रति जागरूक रहने और दूसरे को भी जागरूक करने की बात कही।

