स्टेज 1 से स्टेज 2 में चार सहायक आचार्यों की प्रोन्नति हेतु संस्तुति
जमानियां। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भूगोल, इतिहास, हिंदी एवं राजनीति विज्ञान विषय में कार्यरत चार सहायक आचार्य क्रमशः डॉ राम लखन यादव, डॉ सुनील कुमार चौधरी, डॉ लालचंद पाल एवं डॉ अखिलेश कुमार जायसवाल के स्टेज 1 से स्टेज में प्रोन्नति की संस्तुति महाविद्यालय प्राचार्य कक्ष में संपन्न चयन समिति में की गई।

महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामप्रिय राय की अध्यक्षता में आहूत बैठक में गवर्नमेंट नॉमिनी , राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाज़ीपुर की प्राचार्य अनीता कुमारी एवं प्रो. श्री निवास सिंह तथा प्रबंधक लछिराम सिंह यादव एवं आईक्यूएसी प्रभारी प्रो अरुण कुमार की की मौजूदगी में संबंधित विषय विशेषज्ञग़णों से अर्हता की सनघनता पूर्वक जांच किया और पाया कि सभी प्रस्तुत फाइलें इस हेतु अर्ह हैं जिसके आधार पर विषय विशेषज्ञों एवं गवर्नमेंट नॉमिनी ने स्टेज 1 से स्टेज 2 में प्रोन्नति की सहर्ष संस्तुति की। विषय विशेषज्ञ समिति में प्रो. विनय कुमार दूबे, स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाज़ीपुर प्रो दयानिधि यादव सकलडीहा पी जी कॉलेज सकलडीहा, प्रो राकेश कुमार यादव गांधी स्मारक स्नातकोत्तर समोधपुर जौनपुर प्रो अरुण कुमार सिंह आजमगढ़ प्रो आर आर सिंह यू पी कॉलेज वाराणसी।
इस अवसर पर प्रो अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री आईक्यूएसी प्रभारी प्रो अरुण कुमार डॉ संजय कुमार सिंह डॉ अरुण कुमार सिंह डॉ नीतू सिंह बिपिन कुमार डॉ धर्मेन्द्र यादव डॉ अरुण कुमार सिंह, डॉ महेंद्र कुमार सत्यप्रकाश सिंह अमित कुमार सिंह प्रदीप कुमार सिंह मनोज कुमार सिंह सूरज जायसवाल इंद्रभान सिंह सहित रवि उद्यान पैंगूला परासर पप्पू कुमार विरेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

