तहसील परिसर में आयोजित तीन दिवसीय मेला का हुआ समापन
जमानियां (गाजीपुर) : प्रदेश सरकार के आठ व केंद्र सरकार के 10 वर्ष सफलता पूर्वक कार्यकाल बीतने को लेकर तहसील परिसर में आयोजित तीन दिवसीय मेला के अंतिम दिन गुरुवार को समापन हुआ।बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से स्टाल लगाया गया था।विभाग के स्टाल पर प्रमुख रूप से गणित कीट,आईसीटी के तहत टैबलेट,कंप्यूटर, टी वी, प्रोजेक्टर, लर्निंग बाय डुइंग योजना के तहत कृषि उपकरण,भोजन बनाने के उपकरण, काष्ठ कला के उपकरण,और प्रधान मंत्री पोषण योजना के तहत सोमवार को फल, बृहस्पतिवार को भुना चना ,खेलो इंडिया के तहत खेल कीट इत्यादि का स्टाल पर प्रदर्शन किया गया । मेला के समापन सत्र में एसडीएम अभिषेक कुमार व भाजपा नेता बृजनंदन सिंह,विष्णु सिंह ने स्टाल पर लगे सामाग्री के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त किया।स्टाल पर शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष श्री सुरेंद्र नाथ सिंह,अरविंद कुमार सिंह,अंबिका राजभर ,मनोज कुमार तिवारी ,गोरख , हरिहर,मंगला इत्यादि लोग मौजूद रहे ।

