Thursday, July 16, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरसनबीम स्कूल में पुस्तक मेले का हुआ आयोजन

सनबीम स्कूल में पुस्तक मेले का हुआ आयोजन

सनबीम स्कूल में पुस्तक मेले का हुआ आयोजन

 

दिलदरनगर (गाजीपुर) : देहवल गांव स्थित सनबीम स्कूल में शनिवार को वार्षिक अंकपत्र वितरण के उपलक्ष्‍य में बच्‍चों तथा अभिभावकों के लिए विद्यालय में पुस्‍तक मेले का आयोजन किया गया।पुस्तक मेला का  शुभारंभ विद्यालय के निदेशक नवीन कुमार सिंह ने  रिबन काट कर किया। उन्होंने बताया कि पुस्तकों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। किताबों से स्मृति में निखार आता है और कित्ताबों से विश्वसनीय ज्ञान प्राप्त होता है। बच्चों का रुझान किताबों की तरफ बढ़े। इसके लिए पुस्तक मेले का आयोजन होना चाहिये। पुस्तक मेले में बच्चों के लिये स्टोरी बुक्स, पंचतंत्र, इंडियन टेल्स, अरेवियन नाइट्स, तेनाली रामन, पिक्चर बुक इसके अलावा इनसाइक्लोपीडिया ऑफ ह्यूमन बॉडी, थिंक एण्ड विन लाईक धोनी, ईयर बुक इत्यादि है। प्राइमरी वर्ग, जूनियर वर्ग, सीनियर वर्ग के बच्चों ने इस मेले में खूब रूचि दिखाई। बच्चों ने किताबों को पढ़कर लाभ उठाया। अंत में विद्यालय के चेयरमैन केपी सिंह ने पुस्‍तक मेले में आये हुए मुख्य अतिथियों सहित सभी अभिभावकों व छात्रों, अध्यापकों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए एवं उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय परिवार आपके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए हमेशा तत्पर रहेगा।इस अवसर पर डिप्टी डायरेक्टर शोभा सिंह, नवीन सिंह, प्रवीन सिंह, स्मिता सिंह, प्रधानाचार्य दीपक कुमार साव आदि रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !