Saturday, May 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरहिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष...

हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ अयोजन।

एक जिम्मेदार युवा निश्चित रूप से देश को बेहतर भविष्य की ओर ले जा सकता है : डॉ सुनील चौधरी

गाजीपुरस्थानीय जमानियां स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का दूसरा दिवस बेहद सक्रिय रहा।शिविर की शुरुआत प्रार्थना, लक्ष्य गीत व शिविर स्थल की साफ-सफाई एवं पेड़-पौधों को पानी देकर हुई। इसके डॉ विजय श्याम पांडेय ने स्वयं सेवक एवं सेविकाओं द्वारा योगाभ्यास कराया गया जिसमें शिविरार्थियों ने अनुलोम-विलोम, पद्मासन, मूलाधार स्वाधिष्ठान और ध्यान के गुण सीखे वहीं डॉ विजय श्याम पांडेय ने शिविरार्थियों को संकल्प शक्ति से संबंधित श्रेष्ठ विचार प्रस्तुत किए।

तत्पश्चात् स्वयं सेवक एवं स्वयं सेविकाओं ने टोली बनाकर महाविद्यालय परिसर के क्रीडा स्थल की साफ कर उसकी काया बदल दी। शिविर के द्वितीय सत्र में मिथिलेश कुमार जी द्वारा संस्कृति मंत्रालय एवं हार्ट फुलनेश इंस्टीट्यूट के संयुक्त तत्वावधान में एकात्म अभियान के अंतर्गत ध्यान का प्रथम सत्र शिविरार्थियों के समक्ष आयोजित किया गया एवं उन्हें रिलैक्सेशन एवं ध्यान के बारे में चर्चा की गई।

वहीं बौद्धिक कार्यक्रम में डॉ सुनील चौधरी ने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर अपनी बात रखी उन्होंने शिविरार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि एक जिम्मेदार युवा निश्चित रूप से देश को बेहतर भविष्य की ओर ले जा सकता है। वहीं डॉ लाल चंद पाल ने अपनी बात रखते हुए कहा कि स्वामी विवेकानन्द ने युवाओं को क्रांतिकारी विचार दिए ‘उठो जागो और तब तक रूको नहीं जब तक अपनी मंजिल तक न पहुंच जाओ’।

राष्ट्र चेतना के कीर्ति पुरुष युवा वर्ग के आदर्श योद्धा स्वामी विवेकानंद जी युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्त्रोत है।वहीं डॉ अमित कुमार ने शिविरार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अनुभवी लोगों का मार्ग दर्शन हमारी युवा शक्ति को अपनी सकारात्मक ऊर्जा राष्ट्रहित में लगाने को प्रेरित करता है।

इसलिए आज युवाओं को संकल्प लेना होगा कि राष्ट्र के सन्मुख आज जितनी भी चुनौतियां हैं हम उनका डटकर सामना करेंगे। कार्यक्रम का सफल संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ अभिषेक तिवारी ने किया।

इस अवसर पर स्वयं सेवक एवं सेविकाओं के साथ साथ महाविद्यालय के प्राचार्य श्रीनिवास सिंह, वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ राकेश कुमार सिंह, विजय पांडेय,अनिवेष पांडेय, आशुतोष, अभिरंजन सहित पप्पू कुमार, दिग्विजय आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !