आकाशीय बिजली गिरने से दंपति समेत 8 माह के मासूम की मौत, मचा कोहराम
दिलदारनगर (गाजीपुर) : थाना क्षेत्र के कर्मा गांव के पास घर से महज 100 मीटर की दूरी पर आकाशीय बिजली की चपेट में आने से गांव निवासी रविशंकर कुशवाहा (30) व पत्नी सरोज (25) व सात माह का पुत्र अंकुश की मौत हो गई।पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कारवाई में जुट गई।घटना की सूचना पाकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।महिलाओं के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया।एसडीएम सेवराई लोकेश कुमार व तहसीलदार सुनील व थाना निरीक्षक अशोक मिश्रा अस्पताल व घर पहुंचकर संवेदना जताया।
रविशंकर कुशवाहा का ससुराल सरहुला गांव निवासी विजय कुमार के यहां था। साली का जन्मदिवस होने के कारण रविशंकर बुधवार को पत्नी सरोज को मायके सरहुला छोड़ कर वापस गांव लौट आए थे।रात में दोस्त की शादी में बिहार के सासाराम गए और रात में घर वापस आ गए।गुरुवार की सुबह बाईक से पत्नी व सात माह के पुत्र को सरहुला से लेकर घर को आ रहा था थे।लेकिन होनी को तो कुछ और मंजूर था और घर से महज 100 मीटर से पहले ही अचानक आकाशीय बिजली गिरने से दंपति बाइक से नीचे गिर गए और कान से खून आने लगा।कुछ दूरी पर बाईक धुलाई दुकान पर स्कूली छात्रा थी जो चीखने चिल्लाने लगी।मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।अनान फानन में झुलसे दंपति व सात माह के पुत्र को लेकर बाईपास रोड स्थित इनलैंड अस्पताल पहुंचे लेकिन चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना पाकर एसडीएम लोकेश कुमार व तहसीलदार सुनील कुमार भी पहुंच गए और घटना की जानकारी स्वजन व ग्रामीणों से ली।
गांव में आकाशीय बिजली गिरने से तीन की मौत की घटना दुखद है।आपदा में चार लाख प्रति व्यक्ति मिलता है।हम लोगों की कारवाई चल रही है।केवल पोस्टमार्ट रिपोर्ट आने का इंतजार है।

