Saturday, May 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरहोली पर पुलिस का अनूठा कदम:गरीब बच्चों के साथ क्षेत्राधिकारी ने मनाई...

होली पर पुलिस का अनूठा कदम:गरीब बच्चों के साथ क्षेत्राधिकारी ने मनाई होली

होली पर पुलिस का अनूठा कदम:गरीब बच्चों के साथ क्षेत्राधिकारी ने मनाई होली

 

जमानियां। में लोग होली के त्यौहार के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। खुशियां बांटने के त्यौहार होली को हर कोई अपने अंदाज से मनाने में जुटा हुआ है। ऐसे में क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण तिवारी ने अनोखे अंदाज इस त्यौहार को मनाने की कवायद की है।

 

कोतवाली क्षेत्र से महज कुछ ही दूरी पर रामलीला परिसर में रह रहे अभाव पूर्ण व निराश्रित अवस्था में लोगों के साथ शुक्रवार की सुबह सीओ रामकृष्ण तिवारी ने पहुंचकर असहाय बच्चों को मिठाई खिलाकर होली मनाई।

जहां किसी का जीवन बहुत पीड़ादायक है जहां पूरा देश होली की खुशियों में डूबा है, वहीं जमानियां के क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण तिवारी को गरीब और असहायों चिंता सता रही थी। उनकी पीड़ा को समझते हुए उन्होंने छेत्र की सुरक्षा में योगदान देते हुए कुछ समय निकालकर गरीब और असहाय और जरूरतमंद बच्चों के साथ खुशियां बांटने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में हर त्योहार को मनाने की परंपरा है, इस पर्व को आप सभी परिवार के मनाने के साथ ही इसेमें से कुछ योगदान उन लोगों के साथ साझा कीजिए जो संसाधनों के अभाव में त्योहारों की खुशियों से वंचित रह जाते हैं। उसी के साथ उन्होंने कहा कि
इस त्योहार को प्यार, सम्मान और सभी की भलाई के लिए विचार के साथ मनाएँ। आप सभी को सुरक्षित और जीवंत होली की शुभकामनाएँ!

 

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !